हवलदार स्व. वीरसिंह यादव की 6वीं पुण्यतिथि पर गौशाला में हवन, सवामनी व रक्तदान शिविर आयोजित; 68 यूनिट रक्त संग्रह

मरुधर हिंद न्यूज  (रमेशचंद्र) नीमराना,  – मुण्डनवाड़ा खुर्द स्थित बाबा खेतानाथ गौशाला में शुक्रवार को मोलावास निवासी हवलदार स्वर्गीय वीरसिंह यादव (CRPF) की 6वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जोशीहोड़ा आश्रम, नीमराना के महंत शंकरनाथ महाराज के सानिध्य में हुआ।

इस दौरान हवन किया गया तथा गौसेवा के रूप में सवामनी, चारा, नकद एवं अन्य सहयोग गौशाला प्रबंधन को सौंपा गया। आयोजक नवीन यादव के प्रयासों से द्वितीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें चिकित्सकीय दल की ओर से कुल 68 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में सैनिक स्व. वीरसिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर सरपंच (जालावास) अजीत यादव, पूर्व सरपंच नरेन्द्र यादव, गौशाला समिति जिलाध्यक्ष रामनिवास थानेदार, कप्तान ओमप्रकाश यादव, लेखराम पीटीआई, सूबेदार धर्मवीर, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह, विकास कुमार, संजय सिंह, निहाल सिंह, अनूप कुमार, सुमेर नेताजी, सुशीला देवी, संतरा देवी, कृष्णा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।