मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। कोटपूतली-बहरोड, आज शनिवार को सरदार सीनियर माध्यमिक विद्यालय कोटपूतली–बहरोड, में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला कोटपूतली–बहरोड में विभिन्न विभागों द्वारा लाभ संतृप्ति शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराना तथा जिले में चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को तेज गति प्रदान करना था।

माननीय मंत्री ने किया चेक वितरण

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में माननीय मंत्री विजय सिंह राज्य मंत्री द्वारा शिविरों का निरीक्षण किया तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश साहरण व समस्त जिला स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति में अग्रणी जिला प्रबंधक मोहन लाल मीना द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की शाखा हरसौरा के मृतक ग्राहक भोलाराम गूर्जर निवासी -आलनपुर ( बानसूर ) द्वारा अपने बैंक खाते में PMJJBY योजना में राशि 436/- की वार्षिक प्रिमियम का बीमा करवाया गया था जिसके क्लेम की राशि उनकी आश्रित पत्नी संतरा देवी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना( PMJJBY ) के तहत बीमा क्लेम राशि 200000/- व पीएम स्वनिधि में 15000/- अम्बिका एवं 15000/- पांचू राम को शाखा- कोटपूतली द्वारा स्वीकृत स्वीकृत ऋण योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को चेक वितरण माननीय मंत्री महोदय विजय सिंह राज्य मंत्री के द्वारा किया।






