मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) शाहजहाँपुर कस्बे में बिजवाड़ मोड़ स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का शुभारंभ आज बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरिराज यादव, वीरेंद्र कुमार उर्फ भैयाजी, चत्तर सिंह, ज्ञानचंद, सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश यादव, हेमंत बागोरिया सहित कस्बे के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने किया।

मेले का औपचारिक उद्घाटन
आबादी में सभी अतिथियों द्वारा रिबन काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। रिबन कटिंग के बाद अतिथियों का साफ़ा बांधकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले और दुकानें
इस मेगा ट्रेड फेयर का आयोजन रामचंद्र उर्फ रामू (नीमराना) एवं वीर सिंह यादव नाघोड़ी द्वारा किया जा रहा है। मेले में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौनों की दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल, तथा कपड़ों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जो लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। पहले ही दिन मेले में ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।






