एविएशन लॉ एंड मैनेजमेंट प्रशिक्षण: फ्रेंच एंबेसी व DGCA के संयुक्त कार्यक्रम में विशाल यादव को मिला एक्सीलेंस प्रमाण पत्र

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नई दिल्ली, भारत – नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के डायरेक्टर जनरल की देखरेख में फ्रेंच एंबेसी की ओर से एविएशन लॉ एंड मैनेजमेंट पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलमन होटल नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर के चुनिंदा प्रतिभागियों के साथ विशाल यादव ने भी हिस्सा लिया।

धीरूभाई अंबानी विश्वविद्यालय और फ्रेंच यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से आयोजि

यह प्रशिक्षण धीरूभाई भाई अंबानी विश्वविद्यालय और फ्रेंच यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें एयर सेफ्टी, एविएशन मैनेजमेंट, इंटरनेशनल एयर लॉ, और आधुनिक उड्डयन नीतियों पर गहन सत्र आयोजित किए गए।

विशाल यादव को मिला एक्सीलेंस सर्टिफिकेट

विशाल यादव को कार्यक्रम के सफल समापन पर फ्रेंच यूनिवर्सिटी साझेदारी के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘एक्सीलेंस सर्टिफिकेट’ प्रदान किया गया, जिसे एविएशन क्षेत्र में उभरते हुए पेशेवरों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य भारतीय एविएशन सेक्टर में कार्यरत युवाओं को अंतरराष्ट्रीय नियमों, प्रबंधन कौशल, सुरक्षा मानकों और वैश्विक उड्डयन प्रक्रियाओं से रूबरू कराना था।