कांग्रेस पार्टी मुंडावर ने BLA के लिए आयोजित की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) शाहजहांपुर। राजस्थान – चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी मुंडावर द्वारा चयनित BLAके लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कांग्रेस कार्यालय शाहजहांपुर पर किया गया। यह कार्यक्रम मुंडावर विधायक श्री ललित यादव जी के सानिध्य में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंडावर विधानसभा प्रभारी पंकज दाधीच जी रहे। अध्यक्षता नीमराना ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर मुंडावर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, नीमराना शहर अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, मुंडावर शहर अध्यक्ष दिलीप जांगिड़, अशोक मुद्गल, कर्मपाल चौहान, शैतान सिंह मीणा, संदीप कुमार यादव उमरावगढ़, अजीत सिंह, संजय कुमार यादव, शेर सिंह एवं सभी बूथो के BLA उपस्थित रहे।