जयपुर जिला प्रशासन प्रेस नोट (26 नवंबर 2025)संविधान दिवस पर विशेष बाल संसद एवं संविधान शपथ समारोह आयोजितसुबोध पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर मेट्रो द्वितीय का कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर, 26 नवंबर 2025। संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय द्वारा सुबोध पब्लिक स्कूल में विशेष बाल संसद एवं संविधान शपथ समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के तहत विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पल्लवी शर्मा ने बताया कि बाल संसद के माध्यम से बच्चों को बाल अधिकार, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा का अधिकार, लिंगानुपात और बाल संरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखते हुए समाज में न्याय सुलभ कराने में विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय पाराशर, स्कूल स्टाफ और प्राधिकरण के सदस्यों ने विद्यार्थियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वेदांत पारीक और सुचिर शर्मा को ‘उत्कृष्ट बाल सांसद’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।