मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। नाघोडी, बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोडी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुरुजी की अध्यक्षता में मासिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में गौशाला संवर्धन के साथ-साथ आगामी 25 दिसंबर को होने वाले वार्षिक उत्सव की तैयारीयो पर चर्चा हुई।

गौशाला कमेटी ने भामाशाहों का सम्मान किया
इस अवसर पर गौशाला कमेटी ने भामाशाहों का साफा, दुपट्टा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। शीशराम यादव अध्यक्ष ग्राम विकास कमेटी जोनायचा खुर्द ने रु 51000 और एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी माधोसिंहपुरा ने रु 21000 का दान दिया।

गौशाला के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे
इस मीटिंग में गौशाला उपाध्यक्ष सूबेदार जसवंत, व्यवस्थापक ओमप्रकाश पंच, सचिव वीरेंद्र घीलोठ, कोषाध्यक्ष रविकांत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दलीप मुनीम, मास्टर नित्यानंद, रामनिवास गुरुजी बिचपुरी, चोखाराम, वेद प्रकाश थानेदार बिचपुरी, रामहेर साहब घीलोठ, रघुवीर बोहरा नयागांव, जगदीश बोहरा सासेड़ी, भूपसिंह जोनायचा, हरपाल जागीरदार, तस्वीर, लीलाराम फौलादपुर, संजय यादव पत्थरावाली ढाणी, हरवीर यादव, हंसराज, डॉ सुबेसिंह, अनूप यादव, ताराचंद, रूपेश सिलारपुर ऋषि सैनी रामनिवास सैनी माधोसिंहपुरा एवं अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।





