जीएसएस दौलतसिंहपुरा पर अनियमित विद्युत सप्लाई को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, समझाइश से मामला हुआ शांत

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना, दौलतसिंहपुरा, जीएसएस दौलत सिंहपुर पर अनियमित विद्युत सप्लाई होने से नाराज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। आंदोलन बढ़ता देख JEN व AEN मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। काफी समझाने के बाद ग्रामीण सहमत हुए।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम दौलत सिंहपुर की समस्त धनिया के आसपास के क्षेत्र के किसान कृषि पर आश्रित हैं और इस सर्दी के मौसम में रात्रि को खेतों में पानी देने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि बिजली सप्लाई को निश्चित समय किया जाए और एक दिन में 6 घंटे की बिजली सप्लाई निश्चित की जाए, ताकि किसानों को पीने का पशुओं के लिए ताजा पानी की व्यवस्था हो सके।

सहमति के बिंदु

  • दिन में 9 से 10 बजे तक विद्युत सप्लाई देना
  • रात्रि को 10:00 बजे से 6:00 बजे तक विद्युत सप्लाई देने पर सहमति बनी।
  • विधायक ललित यादव के प्रतिनिधि संजय लंबरदार
  • कांग्रेस नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी
  • सुजान, ऋषिराज, राजवीर, श्योचंद, संदीप, उम्रवगढ़, रतन सिंह, रामअवतार, गूगन सिंह, बलवंत, देशराज, बलबीर, नरेंद्र, करण सिंह, दिनेश, हंसराज, सुनील आदि ग्रामीण मौजूद रहे।