मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। नीदरलैंड स्थित साझा संसार फाउंडेशन व राठ की धरा जाट बहरोड़ की पहल साझा संसार फाउंडेशन नीदरलैंड व राठ की धरा जाट बहरोड़ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राठ रंग महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को राठ क्षेत्र की कला, संस्कृति और साहित्य का भव्य संगम देखने को मिला।

राठ क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना रहा मुख्य उद्देश्य
नीदरलैंड में रह रहे अप्रवासी भारतीय एवं जाट बहरोड़ गांव निवासी साहित्यकार व कवि डॉ. रामा तक्षक की पहल पर आयोजित इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राठ क्षेत्र की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाना रहा। आयोजन जाट बहरोड़ स्थित भगवती पैलेस में सम्पन्न हुआ।

साहित्य और कविता का अनूठा समागम
महोत्सव के पहले दिन राठ इलाके के उभरते कवियों व साहित्यकारों के साथ देश के विख्यात साहित्यकारों का संयुक्त काव्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान के साथ हुआ आगाज
डॉ. रामा तक्षक के निर्देशन में राठ की सांस्कृतिक झलकियों, प्रतिभा सम्मान, अतिथि सत्कार, अंतरराष्ट्रीय मैक्समूलर अलंकरण, जीवन का साझापन और लोक संस्कृति की वैश्विकता जैसे विषयों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देवनागरी लिपि, भारतीय ज्ञान परंपरा, राठ क्षेत्र के इतिहास, तथा भारतीय सिनेमा में राठ की भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहित्यकार संतोष चौबे उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. रामा तक्षक ने की। सम्मेलन में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, मुंडावर विधायक ललित यादव, जाट महासभा अध्यक्ष अमित चौधरी, पीसीसी सचिव बिजेंद्र सिंह महलावत, जाट बहरोड़ सरपंच सुरेंद्र चौधरी, जालावास सरपंच अजीत यादव, फौलादपुर पूर्व सरपंच सुंदरपाल यादव, डॉ. लीलाधर मंडलोई, डॉ. हरिसिंह पाल, डॉ. मीरा गौतम, इतिहासकार एवं कई चिंतक शामिल हुए।

मंच संचालन
मंच संचालन राजकीय महाविद्यालय निवाई, टोंक की सहायक आचार्य हिंदी डॉ. सुमन सिरोहीवाल ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान रमेश तक्षक पूर्व सरपंच, अखिलेश शास्त्री, विक्रम महलावत, सुभाष चौधरी (निदेशक, बाबा भगवानदास B.Ed कॉलेज), अशोक तक्षक (उपाध्यक्ष, साझा संसार फाउंडेशन), प्रशासनिक अधिकारी राहुल चौधरी, देव प्रकाश चौधरी, चित्रपाल तक्षक, दीप-दीपिका, महेश मौलावास, ललित डांस अकैडमी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






