कोटपूतली-बहरोड में BLBC बैठक सम्पन्न, बैंकिंग प्रगति की समीक्षा

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। कोटपूतली-बहरोड की दोनों पंचायत समितियों ब्लॉक बानसूर एवं कोटपूतली में BLBC (ब्लॉक लेवल बैंकर्स लीडरशिप कॉर्डिनेशन) बैठक का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक मोहन लाल मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में ब्लॉक बानसूर के विकास अधिकारी (कार्यवाहक) प्रदीप विरमानी, नाबार्ड प्रतिनिधि एवं डीपीएम दीपक जाखड की गरिमामय उपस्थिति रही।

सरकारी योजनाओं की समीक्षा

बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा की गई। इनमें प्रमुख योजनाएँ शामिल रहीं — PM अजय, PM स्वनिधि, PM विश्वकर्मा, BRUPY, PMEGP इत्यादि। अग्रणी जिला प्रबंधक मोहनलाल मीना द्वारा संबंधित बैंकों को लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

बैंकिंग प्रगति की समीक्षा

साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बैंकों का CD Ratio अपेक्षाकृत कम रहने पर आगामी तिमाही में सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया। नाबार्ड प्रतिनिधि दीपक जाखड ने बैंकर्स से अपील की कि PMFME, SHG तथा Animal Husbandry के अंतर्गत अधिकाधिक वित्त पोषण कर जिले के APC लक्ष्यों में बढ़ोतरी सुनिश्चित करें।

क्लेम राशि के चेक वितरण

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत क्लेम राशि के चेक वितरण भी किए गए। SBI शाखा बानसूर के खाताधारक स्व. राजबाला देवी के आश्रित पति रविन्द्र कुमार राजस्थान ग्रामीण बैंक बानसूर के खाताधारक स्व. अमर सिंह यादव की आश्रित पत्नी सविता देवी को ₹2,00,000/- प्रत्येक के क्लेम चेक प्रदान किए गए।

बैठक में उपस्थित रहे

उक्त कार्यक्रम में दोनों बैंकों के शाखा प्रबंधक SBI से सचिन मीना एवं RGB से लखन सैनी, पीएनबी से बलराम जाट, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, राजीविका के बीपीएम कमलेश मीना , अन्य सभी सहभागी कर्मचारी उपस्थित रहे।