मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। नीमराना बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार शाम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर हुए मुख्य मुकाबले में उदय सिंह यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम यादव को 5 मतों से हराते हुए जीत दर्ज की।

चुनाव प्रक्रिया
चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट प्राण सूख सैनी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नवीन बाला के निर्देशन में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 139 अभिभाषक संघ के सदस्यों के द्वारा 135 लोगों ने मतदान में भाग लिया।

अध्यक्ष पद के परिणाम
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे:
उदय सिंह यादव: 68 मत
राधेश्याम यादव: 63 मत
इस प्रकार उदय सिंह यादव कुल पाँच मतों से विजयी रहे।

अन्य पदों के परिणाम
उपाध्यक्ष: अमित सोनी – 70 मत, भानु प्रताप – 61 मत
महामंत्री/सचिव: ज्योति शर्मा – 62 मत
संगठन पद/राकेश यादव: 68 मत
कोषाध्यक्ष: जयकिशन – 57 मत, सुभाष चंद्र – 74 मत
पुस्तकालय अध्यक्ष: सुभिका कुमारी – 78 मत, देशराज – 52 मत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का बयान
अध्यक्ष चुने जाने के बाद उदय सिंह यादव ने कहा कि, “यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि सभी अभिभाषक साथियों की है। सभी को साथ लेकर कार्य करना तथा संगठन को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।”

उपस्थिति
चुनाव परिणाम घोषणा के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मकरध्वज शर्मा, प्रमोद यादव, संजय शर्मा, विजय चौहान, अशोक पनवाल, रविंद्र सामरिया, सुनील यादव, जितेंद्र सामरिया, प्रहलाद नाथावत, पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिरोहीवाल, ममता शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।






