अमर शहीद बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर ग्राम मोलाहैडा में विशाल नेत्र जाँच शिविर आयोजित

कोटपुतली विधायक हंसराज पटेल हुए शामिल, ग्रामीणों को मिला निःशुल्क नेत्र परीक्षण व परामर्श

कोटपुतली-बहरोड़।

ग्राम मोलाहैडा में अमर शहीद बहादुर सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में कोटपुतली विधायक हंसराज पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को मजबूत करते हैं और आमजन को समय पर उपचार का लाभ मिलता है। विधायक पटेल ने अमर शहीद बहादुर सिंह को नमन करते हुए कहा कि उनकी स्मृति में किया गया यह आयोजन मानव सेवा की सच्ची मिसाल है।

शिविर के माध्यम से सैकड़ों ग्रामीणों को निःशुल्क नेत्र जाँच एवं परामर्श की सुविधा मिली। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और उन्होंने इस जनसेवी पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

REPORT-SEETARAM GUPTA (KOTPUTLI)