मोलावास में बालिकाओं और महिलाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का हुआ उद्घाटन

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) मुण्डावर उपखंड के गाँव मोलावास में महेश कम्प्यूटर्स में बालिकाओं और महिलाओं को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मनीषा चौधरी सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास विभाग, भीमराज यादव पार्षद, अभिषेक कौशिक, रविन्द्र यादव समाजसेवी ने फीता काटकर, सरस्वती प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया।

अतिथियों ने दी प्रेरणा

अतिथियों ने प्रेरणा स्वरूप बच्चों को व्यक्तव्य दिए और उन्हें कम्प्यूटर कौशल में निपुणता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। सेंटर संचालक महेश कुमार द्वारा पूर्व में पास होने वालों बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

कम्प्यूटर प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस कम्प्यूटर प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आई टी के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में नरेश, प्रशान्त, वीएलई रविना, रिया, खुश्बू, ममता, नेहा, पायल, शिवानी, मुस्कान, निशा, वर्षा आदि उपस्थित रहे।