बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोरी के वार्षिक उत्सव के लिए निमंत्रण अभियान शुरू

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड के नाघोड़ी-सिलारपुर स्थित, बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोरी के 25 दिसंबर को होने वाले वार्षिक उत्सव को लेकर गांव गांव ढाणी में निमंत्रण देने का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत कार्यकारणी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह , उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष नित्यानंद , जगदीश बोहरा , संजय प्रजापति ग्राम माधोसिंह पुरा में निमंत्रण देने पहुंचे।

ग्रामवासियों ने किया स्वागत सम्मान

ग्राम वासियों द्वारा उनका स्वागत सम्मान किया गया और वार्षिक उत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए आस्वस्त किया गया। इस मौके पर ग्रामवासी राधेश्याम सैनी,  बाबूलाल सैनी,  सोमनाथ सैनी ,  देवेंद्र सैनी, वेदप्रकाश सैनी एडवोकेट, ऋषि सैनी, होशियार सैनी, बिल्लू सैनी, पवन सैनी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

वार्षिक उत्सव की तैयारी

बाबा शिव स्वरूप गौशाला नाघोरी के वार्षिक उत्सव की तैयारी जोरों पर है और सभी ग्रामवासियों को इस उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।