भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को जयपुर के 15 नंबर बस स्टैंड, मोहम्मदी मस्जिद के सामने, पुराना विद्याधर नगर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

जयपुर।

रिपोर्टर जावेद गोरी

इस अवसर पर वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, गलत दिशा में गाड़ी न चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग करने, तेज़ रफ्तार से बचने सहित अन्य यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं।

कार्यक्रम में आरटीओ इंस्पेक्टर अनिल बासवाल, राजपाल सिंह, हरि सिंह (आरटीओ सेकंड, विद्याधर नगर) सहित DFS 106 इंडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।