
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। नगर कांग्रेस कार्यालय नीमराना से सुबह 9:00 बजे एक जत्था रामलीला मैदान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली में होने वाली महारैली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस जत्थे का नेतृत्व मुंडावर विधायक ललित यादव ने किया।
इस अवसर पर ओबीसी जिला अध्यक्ष खैरथल भीमराज यादव, पूर्व प्रधान रोहतास चौधरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी, मौजराम यादव, यूथ कांग्रेस मूंंडावर विधानसभा अध्यक्ष अनूप यादव, मास्टर गजेंद्र यादव, नगर कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार धर्मवीर सिंह रेवाड़िया, शोचंद उर्फ भरतरी जी, नीमराना कांग्रेस कमेटी महासचिव सतवीर सैनी, संजय सैनी, अशोक मुद्गल, ताराचंद यादव, श्याम सुंदर, अजीत, अशोक दोराता, धर्मवीर शर्मा, महावीर प्रसाद चर्खिया, विक्रम, धाकड़ जी, संजय यादव आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जत्था शाहजपुर कार्यालय से होते हुए रामलीला मैदान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और रामलीला मैदान में होने वाले वोट कर गाड़ी छोड़ रैली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।





