एडवोकेट केशव सिरोहीवाल बने राष्ट्रीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ)

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। राष्ट्रीय किसान महासभा में संगठनात्मक विस्तार के तहत एडवोकेट केशव सिरोहीवाल को खैरथल-तिजारा का जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आज जिला मेघवाल समाज द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित कर सिरोहीवाल का भव्य अभिनंदन किया गया।

समारोह के दौरान मेघवाल समाज के पदाधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने केशव सिरोहीवाल को पारंपरिक साफा पहनाकर और फूलों की मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। समाज के लोगों ने कहा कि सिरोहीवाल की नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों को कानूनी मजबूती मिलेगी और समाज का गौरव बढ़ेगा।

इस अवसर पर मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारीलाल, उपाध्यक्ष शामलाल, हरिसिंह, राधेश्याम, किशनलाल, रतनलाल, सूरजभान, जयसिंह, एडवोकेट मुकेश सहित समाज के भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में एडवोकेट केशव सिरोहीवाल ने कहा, “मैं संपूर्ण मेघवाल समाज का इस मान-सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। समाज ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा और किसानों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ूंगा।”