मरुधर हिंदन्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला समन्वयक वासुदेव गुप्ता की देखरेख में नीमराना इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार जांगिड़ को अध्यक्ष, शशांक भारद्वाज को सचिव और सत्यवीर यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

परिषद के उद्देश्य और लक्ष्य
भारत विकास परिषद का मुख्य ध्येय राष्ट्रहित, समाज सेवा, सहयोग, समर्पण और भारतीय संस्कृति के संवर्धन में योगदान देना है। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार जांगिड़ ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से परिषद को मजबूती प्रदान की जाएगी। सचिव शशांक भारद्वाज ने बताया कि परिषद का नीमराना में विस्तार करना प्राथमिक लक्ष्य है और इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर स्थापित कर आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना होगा।

बैठक में उपस्थित गणमान्य
लघु उद्योग भारती नीमराना के सचिव सुनील कुमार जुनेजा
श्रीनाथ टिंबर हाउस के डायरेक्टर महावीर प्रसाद चर्खिया, भीमसिंह सोनी, मुकेश कुमार गुप्ता, राधेश्याम बोहरा, अमित कुमार एडवोकेट, हितेश शर्मा, अश्विनी कुमार,आर्य स्कूल के निदेशक रविंदर यादव, सरस्वती शिक्षा निकेतन के निदेशक सुनील जांगिड़, राम अवतार यादव, राकेश कुमावत, देवेंद्र यादव, रामपत चोपड़ा, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता देशराज यादव। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया और नवगठित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।






