पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में ऑडी कार हादसा, 7 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी क्षेत्र में खरबास सर्किल, मानसरोवर के पास तेज गति से चल रही ऑडी कार की दुर्घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री राजर्षि राज (IPS) ने बताया कि दिनांक 09 जनवरी 2026 को हुई ऑडी कार दुर्घटना के संबंध में ऑडी कार नंबर DD02G5709 के चालक दिनेश रणवा एवं उसके सहयोगी आरोपियों के खिलाफ जांच कर गिरफ्तारी की गई है। दुर्घटना के बाद मुख्य आरोपी दिनेश रणवा को मौके से फरार कराने, छुपाने, शरण देने तथा वाहन व पैसे की व्यवस्था करने में उसके साथियों की भूमिका सामने आई।
पुलिस ने चालक दिनेश रणवा के साथ अपराध में संलिप्त मुकेश कुमार रणवा एवं पप्पू चौधरी को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी को फरार कराने में मदद करने वाले अशोक मीणा, सुमित कुमार, भागचंद, शिवराज एवं नितिन को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।