नीमराना में बालिका सम्मान योजना की शुरुआत: बेटियों को प्रोत्साहित करने की नई पहल

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – नगर कांग्रेस कमेटी नीमराना द्वारा बालिका दिवस के उपलक्ष में बालिका सम्मान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में गौरव S/O जितेंद्र अध्यापक की सुपुत्री को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर बेटी के दादा-दादी को माला पहनाकर, बेटी के पिताजी और माताजी को प्रशस्ति पत्र देकर एवं बिटिया के लिए खिलौने देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष किरण देवी, अशोक दौराता, मीडिया प्रवक्ता राजकुमार, संजय यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, रामनिवास सैनी, समुद्र सिंह, ऋषि सैनी एवं परिवार जन मुन्नीलाल गुरुजी, सपना देवी, रोशनी देवी, मोनिका आदि लोग उपस्थित रहे।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को प्रोत्साहित करना और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। बालिका सम्मान योजना के तहत बेटियों को विभिन्न चरणों में सम्मान और प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपना योगदान दे सकें।