LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

बिल्ली के डर से गर्म दूध के भगोने पर गिरी बालिका,हुई मौत

*बिल्ली के डर से गर्म दूध के भगोने पर गिरी बालिका,हुई मौत*

कामां। कस्बां के अगमा मौहल्ला में गर्म दूध से झुलसी 3 वर्षीय बालिका की जयपुर इलाज के दौरान जयपुर में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बां अगमा मौहल्ला निवासी जीतेन्द्र सिंह फौजी की 3 वर्षीय पुत्री सारिका बीती रात को अपने मकान की छत पर खेल रही थी कि तभी छत पर बिल्ली के आने से वह डर गई और उसके पास रखे गर्म दूध के भगोने के ऊपर गिर गई। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। जिसको परिजनों ने कामां के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे भरतपुर रैफर कर दिया। जहां जयपुर के जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
फोटो कैप्शनः-कामां 5-मृतक बालिका सारिका।