मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड क्षेत्र के बिचपुरी गांव में बुधवार को भैरू बाबा व हनुमान बाबा के वार्षिक मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर मंदिर महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में प्रातःकाल विधि-विधान से यज्ञ, हवन एवं पूजा-अर्चना सम्पन्न हुई।

सुबह 10 बजे से मेले और अटूट भंडारे की शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भंडारे में देसी घी के लड्डू, आलू-मटर की सब्जी समेत स्वादिष्ट प्रसादी परोसी गई। बिचपुरी के अलावा ढूंढारिया, पीपली, मोहलड़िया, नीमराना सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्ति और संस्कृति का संगम मेले में सांगी कलाकार सुभाषचंद सांगी और सिंघाना से आई बाला जी पार्टी के लोकगायकों ने धार्मिक भजनों एवं लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्ति रस का अद्भुत माहौल बना दिया।
देर शाम तक श्रद्धालु कार्यक्रमों का आनंद उठाते रहे। समारोह में समाजसेवी रविंद्र डवाणी, श्रीश्याम मंदिर कमेटी नीमराना अध्यक्ष कमल यादव, कोषाध्यक्ष हवासिंह लाइनमैन, नितेश छिल्लर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंदिर कमेटी ने सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोग सरपंच नरसी यादव एडवोकेट रामपत चौपड़ा, महादेव यादव, भरतलाल, धर्मराज,रोहिताश्व यादव, देवदत्त, सतीश लाइनमैन, सत्यनारायण शर्मा,समाजसेवी किरोड़ीमल यादव,डॉ. पप्पू यादव, किशोरीलाल, महेश कुमार, वीरेंद्र लम्बरदार, ओमप्रकाश, सत्यवीर पंच, लाला राम, वीरू, नरेंद्र जांगिड़, ग्यारसीलाल, अमित मौजूद रहे ।गांव के नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित यह मेला और भंडारा आस्था, सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक बनकर क्षेत्रवासियों के लिए अविस्मरणीय रहा।






