मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना – कस्बे में उपखंड कार्यालय के समीप स्थित बाबू जगजीवन राम छात्रावास की भूमि पर बुधवार दोपहर पांच नए कमरों के निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा गरीबनाथ आश्रम के महंत योगी ईकसारनाथ महाराज ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एडवोकेट भीम सिंह यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में राधेश्याम यादव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष उदयसिंह यादव, मेघवाल विकास समिति नीमराना अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पनवाल, पूर्व तहसीलदार रामनिवास गोठवाल एवं ब्लॉक मेघवाल विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष धनराज सिंह मेघवाल शामिल रहे।

नवनिर्मित कमरों की आधारशिला महंत योगी ईकसारनाथ महाराज ने रखी। यह निर्माण कार्य समाज के विभिन्न परिवारों द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में जनसहयोग से कराया जा रहा है। पहला कमरा स्वर्गीय चुन्नीलाल (सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर) की धर्मपत्नी रेवती देवी की स्मृति में उनके पुत्र श्याम सुंदर पीटीआई, ओम प्रकाश एडवोकेट एवं जितेंद्र सामरिया द्वारा बनवाया जा रहा है।

दूसरा कमरा प्रभातीलाल एवं उनकी पत्नी ग्यारसी देवी की स्मृति में उनके पुत्र रतनलाल थानेदार, डॉ. मनोज सामरिया एवं किरोड़ी लाल लाइनमैन द्वारा बनवाया जा रहा है। तीसरा कमरा स्वर्गीय झुथाराम पंच की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी बनारसी देवी एवं पुत्र जयदयाल थानेदार, हनुमान प्रसाद, होशियार सिंह एवं अशोक द्वारा बनवाया जा रहा है।

चौथा कमरा स्वर्गीय नेतराम पनवाल एवं सोना देवी की स्मृति में डाबड़वास सरपंच रामस्वरूप पनवाल एवं उनके सुपुत्र एडवोकेट अशोक पनवाल द्वारा निर्मित कराया जा रहा है। पांचवां कमरा बाबा गरीबनाथ आश्रम मंदिर के महंत योगी ईकसारनाथ महाराज अपने गुरु सामदा पीर रघुनाथ महाराज की स्मृति में बनवा रहे हैं।

प्रोग्राम में ब्लॉक मेघवाल विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक पनवाल द्वारा सभी अतिथियों का साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महावीर मास्टर, पूर्व शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, सुंदरलाल भटेरिया, मदनलाल सरपंच, महेंद्र सिंह चौबारा, ताराचंद योगी, महेंद्र ठेकेदार, रमेश चंद सामरिया, राम सिंह पंच, पूर्णचंद्र अध्यापक, पूर्व पंच राजू सिंह सामरिया, प्रभुदयाल मोरोडिया, दुलीचंद मोरोडिया, नोत राम मास्टर, मदन सिंह सिइंगोया, जगदीश प्रसाद, बलवीर सिंह, गुरमन सिंह, एडवोकेट जितेंद्र सामरिया, एडवोकेट रविंद्र सामरिया, एडवोकेट अशोक मोरोडिया, एडवोकेट सतीश निमोरिया, एडवोकेट प्राणसुख सैनी, महावीर प्रसाद चर्खिया. योगेश कहरवाल, हवलदार तेज सिंह सामरिया, गजेंद्र, एडवोकेट रामनिवास सामरिया, बीडी मास्टर, बाबूलाल पीटीआई, हेमंत शर्मा, धर्मवीर (पूर्व सरपंच सिलारपुर), पीतांबर, सुभाष चंद्र, नौपेंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र रेवाड़िया, समेर सिंह सामरिया, थावरमल सामरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि छात्रावास में कमरों के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में समाज को नई दिशा मिलेगी। यह निर्माण कार्य सामाजिक एकता और जनसहयोग की मिसाल है।






