भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना
हिंदू नव वर्ष, राजस्थान स्थापना दिवस मनाया

नीमराना (सुनील मेघवाल)

भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरीअलवर उत्तर की अध्यक्षता में रविवार को मन की बात कार्यक्रम, हिन्दू नववर्ष व राजस्थान स्थापना दिवस भाजपा की बैठक 30 मार्च 2025 रविवार सुबह हिसलगढ़ मोहल्ला नीमराना पर भाजपा जिला संयोजक प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ अनिल शर्मा के निवास पर हुई। जिला संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि हिंदू नव वर्ष संवत 2082 मार्च 30 तारीख से शुरू हो रहा है चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण शुरू किया था।पीएम मोदी की मन की बात का 120 वां एपिसोड 11बजे से शुरू हुआ जिसमे भाजपा के पूर्व  जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया ,नीमराना मंडल अध्यक्ष राकेश खंडेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विशेषर चौधरी व भाजपा मंडल महामंत्री भाजपा नेता धर्मवीर यादव, भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र यादव महावीर प्रसाद शर्मा, महेश वशिष्ठ बजरंग लाल शर्मा उर्फ गोरखा, वीरेंद्र सिंह चौहान ,ग्यारसी लाल शर्मा, पूर्व पंच नरेश सेन, कृष्ण, गोपाल टेलर, योगेश वशिष्ठ ,राजेश वशिष्ठ, राजेंद्र भारद्वाज ,सुकू उर्फ महेश सेन ,लक्ष्मण भारद्वाज ,सोनू वशिष्ठ,हरीश शर्मा ,कृष्ण शर्मा ,लकी भारद्वाज, विक्की बारी सहित काफी संख्या कार्यकर्ताओं रहे ।