मरुधर हिंद न्यूज़ (रमेश चंद) नीमराना उपखंड क्षेत्र के गुगलकोटा गांव के बीएसएफ जवान विक्रम सिंह चौहान की बीमारी के चलते इलाज के दौरान पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के अस्पताल में मौत हो गई। जवान की मौत की खबर मिलने पर पार्थिव देह को पैतृक गांव गुगलकोटा लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ प्रशासन और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

विक्रम सिंह चौहान बीएसएफ की 14वीं बटालियन में एएसआई पद पर कार्यरत थे। वह 2020 में एएसआई बने थे। बीमारी के चलते उन्हें कूच बिहार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 16 जून को उनकी मौत हो गई।

आज गुरुवार को पार्थिव देह गांव पहुंचने पर सैनिक सम्मान के साथ बीएसएफ टुकड़ी द्वारा सलामी देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक के परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विक्रम सिंह चौहान के परिवार में दो पुत्र दीपक और गगन और पत्नी पुष्पा देवी हैं। इसके अलावा उनके दो भाई कैलाश सिंह और करण सिंह हैं। परिवार के सदस्यों ने अपने प्रियजन को खोने के गम को सांझा किया और उनके बलिदान को याद किया। अंतिम संस्कार में सरपंच श्याम सुंदर यादव, पूर्व उपसरपंच जगदीश सिंह, राकेश सिंह, अंगद सिंह, भीम सिंह, सुमेर सिंह, जयपाल सिंह, ममराज सिंह, महिपाल सिंह सहित कई ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया और जवान को श्रद्धांजलि दी।





