नीमराना में भारत विकास परिषद की इकाई का गठन: अनिल कुमार जांगिड़ अध्यक्ष, शशांक भारद्वाज बने सचिव
मरुधर हिंदन्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला समन्वयक वासुदेव गुप्ता की देखरेख में नीमराना इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार जांगिड़ को अध्यक्ष, शशांक भारद्वाज को सचिव और सत्यवीर यादव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। […]



