जयपुर, 08 जनवरी 2026।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की हालिया बयानबाजी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति विभाजन, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर घटना में राजनीति खोजती है और समाज को बांटने का काम करती है, जबकि भाजपा न्याय, सुशासन और विकास की राजनीति करती है
मदन राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि कानून के सामने सभी समान हैं और दोषी चाहे किसी भी दल या समाज से हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। अपना व्यक्ति गलत करे तो संरक्षण और दूसरा करे तो कार्रवाई—यह नीति न तो लोकतांत्रिक है और न ही नैतिक। उन्होंने कहा कि बंगाल सहित कई राज्यों में अपराध […]