नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीमराना ने 90 वर्षीय चंदगीराम का किया सम्मान, निस्वार्थ सेवा के लिए मिली बधाई

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी  ने आज  सामाजिक सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले 90 वर्षीय चंदगीराम का सम्मान किया। सिलारपुर निवासी चंदगीराम  पिछले 60 वर्षों से लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। उनके पास दूर-दराज के गांव से लोग अपने टूटे हुए हाथ-पैर का इलाज करवाने के लिए आते हैं, और उन्होंने आज तक किसी से भी एक भी पैसा नहीं लिया।

नगर कांग्रेस  अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में चंदगीराम का साफा व माला पहना कर एवं बेंत भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, राजकुमार प्रवक्ता नगर कांग्रेस एवं जिला महासचिव राजीव गांधी पंचायती राज कोटपूतली बहरोड, सुबेदार धर्मपाल, उदय सिंह, ओमवीर ड्राइवर रोहिताश, भरत सिंह, रामजस, नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वेद प्रकाश सैनी ने कहा कि चंदगीराम की निस्वार्थ सेवा समाज के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। चंदगीराम ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे आगे भी लोगों की सेवा करते रहेंगे।