सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वार्ड 29 में सफाई व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, सफाई कर्मियों का सम्मान

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 29 में विशेष सफाई व पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के निर्देशानुसार पार्षद प्रत्याशी एवं भाजपा नागल मंडल उपाध्यक्ष शाह नवाज़ अंसारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग नगर शाह नवाज़ मार्ग, अलहूदा मस्जिद व कब्रिस्तान के सामने सफाई कर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ पौधारोपण भी किया गया।

विशेष रूप से इस अवसर पर क्षेत्र के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। उन्हें फूल-माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। शाह नवाज़ अंसारी ने कहा कि “सफाई कर्मी हमारे समाज की रीढ़ हैं, जिनके अथक परिश्रम से हमें स्वच्छ वातावरण मिलता है। ऐसे कर्मवीरों का सम्मान करना हम सबका दायित्व है।”

कार्यक्रम में नागल मंडल अध्यक्ष विनोद सैनी, भाजपा नागल मंडल पदाधिकारी, वार्ड 29 के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से सेवा, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।