मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना के सिलारपुर गांव में जन्मी बेटी नव्या पुत्री दीपक का आज उमंग उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया, जहां बेटी के दादा-दादी को फूल माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर एवं बच्चे के लिए खिलौने देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माता चंद्रकांता, पिता दीपक कुमार, दादी लाली देवी, दादा श्री सुरेश चंद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष महावीर चर्खियाजी, उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, सचिन प्रवक्ता नगर कांग्रेस नीमराना राजकुमार, ऋषि कुमार सैनी, रोहतास, अनु सोनू, बलवंत, ओमवीर, हानिपाल सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, विक्रम, सविता, ममता, सुनीता देवी, मुनेश, रेनू, प्रिया, पिंकी, कांता, गीता, अंशु, हिमांशु, खुशी, ममता, अनामिका आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।





