MARUDHARHIND NEWS

भाजपा सरकार की  गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

*भाजपा सरकार की  गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन*

संवाददाता सलीम खान

कामां -ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कामां की तरफ से केंद्र सरकार व भाजपा की शोषणकारी नीतियों का विरोध करने हेतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फज्जर खान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।  इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फज्जर खान ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार समस्त राजस्थान में ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से केंद्र की भाजपा सरकार की  गलत नीतियों व कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राजनीतिक दिवेष भावना से की जा रही कार्यवाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया है।  धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री चंद्र गौड़, सरपंच संघ अध्यक्ष मिसालु खान, गावड़ी मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह, निज्जर केथवाडा,  रमेश जाट खेड़ीली, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रामू यादव, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव चंदन सिंह जाटव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इकबाल गावड़ी, कय्यूम दांतका, रतन सिंह बोलखेड़ा, सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।