मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड के शाहजहांपुर, नए थाना अधिकारी श्रीमती प्रतीका से शिष्टाचार भेंट करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जगमाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष, राजस्थान पुलिस सेवा संस्थान, हरपाल मीणा, पृथ्वी सिंह, ASI वगैरा रिटायरमेंट कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

नए थाना अधिकारी ने गुलदस्ता पेश कर स्वागत किया। इस अवसर पर जगमाल सिंह यादव ने कहा कि श्रीमती प्रतीका का थाना अधिकारी के रूप में नियुक्त होना हमारे लिए गर्व की बात है।

हरपाल मीणा ने कहा कि श्रीमती प्रतीका को उनके नए पद पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पृथ्वी सिंह ने कहा कि श्रीमती प्रतीका का अनुभव और नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।





