नीमराना में देवनारायण महाराज मंदिर पर वार्षिक मेले में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मरुधर हिंदन्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना कस्बे के ऐतिहासिक तालाब के पास अरावली पर्वतमालाओं की श्रृंखलाओं में स्थित प्राचीन लोक देवता देवनारायण महाराज मंदिर पर शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी के अवसर पर वार्षिक मेला भरा गया।

इस अवसर पर मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ-हवन आयोजित हुआ और मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। निकटवर्ती गांवों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने “बाबा देवनारायण महाराज” के जयकारों के बीच मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तगण नाचते-गाते शामिल हुए। दिनभर चले अटूट भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। रात को भजन, सत्संग और जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तगण देर रात तक शामिल रहे।

मेले में उपस्थित गणमान्य मास्टर मूलचंद गुर्जर (शिक्षक नेता) सूबेदार सुबेसिंह, सूबेदार बनवारीलाल, हंसराज भगतजी, मुखराम, रतिराम गुर्जर, राकेश गुर्जर, लेखराम पटेल, मानसिंह, पतराम पंच, गंगाराम, सतीश गुर्जर, भगवानदास, दीनाराम गुर्जर, भोलेनाथ महाराज, सुन्दर गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, पतराम गुर्जर, बिल्लू गुर्जर, राजाराम, रामशरण गुर्जर, महावीर गुर्जर, अशोक दौरता, उदयपाल ठेकेदार
मेले का आयोजन मंदिर महंत हंसराज और लालाराम भगतजी के सानिध्य तथा मंदिर कमेटी की देखरेख में संपन्न हुआ।