
मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना कस्बे की पोश कालोनी में स्थित आशा दीप सोसाइटी में शुक्रवार को दिव्यांग बालकों द्वारा 9वें हुनर मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहरोड़ कस्बे में संचालित शरबती देवी दिव्यांग सशक्तिकरण केंद्र के दिव्यांग बालकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुंडावर विधायक ललित यादव ने फीता काटकर और मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पण के साथ किया। इस दौरान विधायक ने बच्चों से मुलाकात की और उनके द्वारा बनाए गए सामान की प्रशंसा की।

दिव्यांग बालकों ने अपनी प्रतिभा से बनाए गए विभिन्न उत्पादों को प्रदर्शित किया, जिनमें शामिल हैं, रंगीन मोमबत्तियां, रस्सी से निर्मित गणेश,दीए, बंदनवार, गोल हैंगिंग, रंगोली फ्रेम,हैंड बैग, हैंड निर्मित आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कपड़े से निर्मित पायदान आदि है।

कार्यक्रम में दौराता पीजी निदेशक अशोक दौराता, दीपक यादव, यादव प्रॉपर्टी आशादीप के निदेशक राकेश यादव, संस्था अध्यक्ष रवि कुमार और व्यवस्थापक महेश कुमार, विशेष शिक्षक राकेश कुमार दोसोदिया, जयप्रकाश, संजय बागड़ी, पूनम नरनोलिया, रमेश, सुनील, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर दिव्यांग बालकों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक अच्छा मंच प्रदान किया गया।





