मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) मुंडावर/सोडावास/नीमराना में काव्य कॉर्नर फाउंडेशन (राजस्थान प्रान्त) द्वारा दिनाँक 7 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सरूप सराय, ब्लॉक मुंडावर, जिला खैरथल-तिजारा में पुस्तक एवं खाद्य सामग्री वितरण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सरस्वती माँ की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था की संस्थापिका डॉ. पूजा सिंह गंगानिया ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उत्साहवर्धन किया और उनको स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में पिस्ता देवी शर्मा, प्रदीप कुमार मीणा, बनारसी देवी, कैलाश चन्द शर्मा, सुमन सैनी और संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों का शाला परिवार व ग्रामवासियों द्वारा माला, साफा, शाल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ। मंच संचालन कुलदीप खण्डेलवाल ने किया और धन्यवाद प्रहलाद खण्डेलवाल और सुमन सैनी ने ज्ञापित किया।








