जिला कलक्टर ने किया थानागाजी क्षेत्र का दौरा

ग्राम सुरजनपुर में अंत्योदय संबल शिविर का व उपखण्ड, तहसील व पुलिस थाने का किया निरीक्षण

शिविर में आमजन की परिवेदनाओं को सुना, लाभार्थियों व आमजन से शिविर में लिया फीडबैक

बेटियों का जन्मोत्सव मनाकर बेटी बचाओ बेटी पढाओ का दिया संदेश

लाभार्थियों को वितरित किए मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पौधारोपण कर आमजन को किया प्रेरित

अलवर (मनोज बेनीवाल)जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आज थानागाजी क्षेत्र का दौरा कर ग्राम पंचायत सुरजनपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडे के अंतर्गत आयोजित शिविर, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय व पुलिस थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिला कलक्टर ने सूरजनपुर शिविर में विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का निरीक्षण कर आमजन के किए जा रहे काम का अवलोकन किया। उन्होंने लाभार्थियों एवं आमजन से संवाद कर शिविर में लाभ प्राप्त करने एवं शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी व बीडीओ को निर्देश दिये कि कैम्पों में प्राप्त हुई परिवेदनाओं का गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने लाभार्थियों को मृदा स्वास्थ्य कार्य का वितरण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष जिलेभर में सरकारी विभागों व आमजन की सामूहिक सहभागिता से वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। इसमें बढचढकर अपना योगदान करें। साथ ही पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी सार-संभाल करें तथा अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें।

जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनाउन्होंने शिविर में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि उन्होंने निर्देश दिये कि त्रि-स्तरीय व्यवस्था के तहत आयोजित जनसुनवाई एवं नियमित जनसुनवाई कर फरियादियों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण फरियादियों के संतुष्टि स्तर में वृद्धि करें। उन्होंने निर्देश दिये कि मनरेगा के तहत अधिकाधिक कार्य स्वीकृत करें तथा मांग के अनुरूप काम उपलब्ध करावे। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि टीम के माध्यम से घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करावे। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि सामाजिक सुरक्षा के तहत अंतर्गत पेंशन के भौतिक सत्यापन से शेष रहे लोगों के पेंशन कार्य में गति लाते हुए सत्यापन कार्य पूर्ण करावे।

केक काटकर मनाया बेटियों का जन्मोत्सव, दिया बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेशशिविर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटियों का केट काटकर जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन को बेटियों के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा आह्वान किया कि बेटे और बेटी को एक समान समझकर उन्हें समान अवसर देवे, जिससे बेटियां पढ-लिखकर अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करके अपने सपनों को साकार कर सके।

सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षणजिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारी एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण निर्देश दिये कि ई-फाइलिंग को अपनाते हुए कार्यालय में कार्य सम्पादित किए जावे। उन्होंने निर्देश दिये कि रिकॉर्ड व दस्तावेज आदि का नियमित रूप से संधारण करें। उन्होंने निर्देश दिये कि नियमित रूप से जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं का गुणवत्ता के साथ निराकरण करें। साथ ही राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के साथ नियमित अवलोकन करें तथा इनका भी गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान कर पात्र लोगों को लाभांवित करावे। इस दौरान उन्होंने उपखण्ड कार्यालय में पौधारोण कर उपखण्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि ब्लॉक में हरियालो राजस्थान के तहत अधिकाधिक पौधारोपण करावे तथा पौधारोपण के लिए आमजन को भी प्रेरित करें। उन्होंने पुलिस थाने का निरीक्षण कर मालखाने का जायजा लिया। उन्होंने थाना अधिकारी को निर्देश दिये कि सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगावे। गश्त व सूचना तंत्र को मजबूत करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर नियमानुसार कार्रवाई करें। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पिंकी गुर्जर, तहसीलदार मोहित पंचौली, विकास अधिकारी अमीर अली सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।