जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया बीएलओ का किया सम्मान- कलेक्ट्रेट सभागार में शत प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले 4 बीएलओ हुए सम्मानित-



– जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के अन्य बीएलओ से की प्रेरणा लेने की अपील
– जयपुर जिले में 98 फीसदी से अधिक परिगणना प्रपत्रों का किया जा चुका है वितरण
– जिले में अब तक 18 लाख से अधिक प्रपत्रों का किया जा चुका है डिजिटलीकरण
– https://voters.eci.gov.in पर मतदाता स्वयं भी भर सकते हैं ऑनलाइन परिगणना प्रपत्र

जयपुर, 20 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जयपुर जिले में परिगणना कार्य प्रगति पर है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शत प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य हासिल करने वाले 4 बीएलओ को सम्मानित किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चौमूं विधानसभा क्षेत्र के श्री ओमप्रकाश स्वामी, चाकसू विधानसभा क्षेत्र के श्री बनवारी लाल शर्मा, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के श्री सुनील कुमार बैरवा एवं फुलेरा विधानसभा क्षेत्र के श्री रमेश कुमार नारनोलिया को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले के अन्य बीएलओ से सम्मानित हुए बीएलओ से प्रेरणा लेते हुए जल्द से जल्द शत प्रतिशत डिजिटलीकरण के लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेघराज मीणा ने बताया कि 20 नवंबर तक जयपुर जिले में कुल 47 लाख 51 हजार 14 परिगणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं वहीं, 18 लाख 54 हजार 748 प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 40 हजार 155 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 30 हजार 971 का डिजिटलीकरण, हवामहल विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 68 हजार 844 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 96 का डिजिटलीकरण, बस्सी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 714 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 32 हजार 35 का डिजिटलीकरण, आमेर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 2 हजार 421 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 43 हजार 224 डिजिटलीकरण, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 65 हजार 765 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 29 हजार 451 का डिजिटलीकरण, चौमूं विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 57 हजार 311 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 38 हजार 233 का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

वहीं, चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 35 हजार 199 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 23 हजार 985 का डिजिटलीकरण, दूदू विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 57 हजार 567 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 38 हजार 213 का डिजिटलीकरण, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 36 हजार 849 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 14 हजार 285 का डिजिटलीकरण, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 20 हजार 214 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 61 हजार 146 का डिजिटलीकरण, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 45 हजार 8 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 67 हजार 448 का डिजिटलीकरण, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 51 हजार 204 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 85 हजार 50 का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि बगरू विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 72 हजार 644 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 9 हजार 537 का डिजिटलीकरण, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 44 हजार 863 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 37 हजार 663 का डिजिटलीकरण, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 91 हजार 114 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 58 हजार 195 का डिजिटलीकरण, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 64 हजार 431 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 84 हजार 119 का डिजिटलीकरण वहीं, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 59 हजार 711 परिगणना प्रपत्रों का वितरण एवं 1 लाख 1 हजार 97 का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके तहत जिले में 04 नवंबर से 04 दिसंबर तक परिगणना चरण का संचालन किया जा रहा है। इस चरण में परिगणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलीकरण सतत रूप से किया जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मेघराज मीणा ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने हेतु ऑनलाइन विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। मतदाता स्वयं अपना परिगणना प्रपत्र https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर अथवा प्रदान किए गए QR Code को स्कैन कर ऑनलाइन भर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील है कि वे अपने तथा अपने परिवारजनों के परिगणना प्रपत्र अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन भरकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जिले में परिगणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण की प्रगति के अनुसार विधानसभा क्षेत्र बस्सी ने सर्वाधिक 55.53 फीसदी प्रपत्रों के डिजिटलीकरण के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।