मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना। संगरूर, पंजाब में आयोजित सीबीएसई गेम्स के राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए निजि स्कूल नीमराना की छात्रा डोरिस खटाना ने अंडर 19 कैटेगरी में रैंकिंग में सिल्वर मेडल और व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीतकर अपने स्कूल, परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है।

डोरिस खटाना, जिनके पिता डॉ. राजेंद्र खटाना हैं, ने अपनी इस उपलब्धि से सबको गौरवान्वित किया है। डोरिस ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
परिवार और स्कूल में खुशी की लहर
डोरिस की इस उपलब्धि पर उनके दादा रत्ती राम गुर्जर, पत्रिका संपादक शियाराम वकील जी, बड़े मामा डॉ. जगदीश गुर्जर सहित कई परिवारजनों और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई दी है। सभी ने डोरिस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्कूल नीमराना में भी खुशी की लहर है, जहां स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने डोरिस की कड़ी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की है।

कोच की सराहना
डोरिस के कोच सोमेश शर्मा ने भी उनकी मेहनत और लगन की काफी सराहना की है। डोरिस की इस उपलब्धि से उनके परिवार ने भी गर्व व्यक्त किया है और भविष्य में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की है।





