मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) मुंडावर डॉ. अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी व मेघवाल विकास समिति जिला खैरथल-तिजारा के समाज के सभी सम्माननीय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26 सितंबर 2025, वार शुक्रवार को सुबह 11 बजे मातोर रोड यूको बैंक के पास एकत्रित होकर जिला बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन व जिला कलैक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
- दिनांक: 26 सितंबर 2025
- वार: शुक्रवार
- समय: सुबह 11 बजे
- स्थान: मातोर रोड यूको बैंक के पास
- उद्देश्य: जिला बचाओ संघर्ष समिति के समर्थन में धरना प्रदर्शन और जिला कलैक्टर को ज्ञापन देना
सदस्यों से निवेदन
समाज के सभी सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय बचाओ विरोध प्रदर्शन में पहुंचने का कष्ट करें। सभी ब्लाक से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर अपने समाज का सराहनीय कदम उठाएं।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता
निवेदक: समस्त कार्यकारणी सदस्य डॉ. अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी व मेघवाल विकास समिति जिला खैरथल-तिजारा राजस्थान
केशव सिरोहीवाल एडवोकेट
जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ खैरथल तिजारा
डॉ. अम्बेडकर मैमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान





