मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड के शाहजहांपुर में श्याम वाटिका में डॉ. अंबेडकर सेवा समिति शाहजहांपुर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर समिति के संरक्षक कैप्टन गुगन सिंह की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन हुआ,

जिसमें सर्वसम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज में एकता, भाईचारे और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संकल्प लिया गया।

नवनियुक्त कार्यकारिणी, संरक्षक : कैप्टन गुगन सिंह, अध्यक्ष : कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष : अनिल वाल्मीकि, महासचिव : अशोक कुमार व रामावतार, सचिव : मनोज कुमार, कानूनी सलाहकार : एडवोकेट सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष : महावीर वर्मा, संगठन मंत्री : किशन चंद व कैलाश चंद, मीडिया प्रभारी: पंकज बोहरा और धर्मवीर
इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मेहरा, महेंद्र ठेकेदार, सूबेसिंह, रामपाल धवन, दिनेश, जय सिंह बोहरा, इंदर पाल मास्टर, नक्ष कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मंच संचालन जोगेंद्र धनवाल द्वारा किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और समाजहित में कार्य करने का दृढ़ संकल्प लिया। यह गठन डॉ. अंबेडकर सेवा समिति शाहजहांपुर के सामाजिक और जनकल्याणकारी प्रयासों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रतीक है।






