मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र)विधानसभा क्षेत्र मुंडावर के नीमराना में शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेत्री डॉ. अंजली यादव ने किया।

उन्होंने अपने आवास पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ आत्मीयता और गरिमा के साथ केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की खास बात रही कि डॉ. अंजली यादव ने केंद्रीय मंत्री को “सुंदरकांड” की पवित्र पुस्तिका और ताजे फलों की टोकरी भेंट की। यह भेंट न सिर्फ धार्मिक आस्था को दर्शाती है, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली और भारतीय संस्कृति के मूल्यों का भी संदेश देती है। वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भाजपा नेत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ मिलकर आवास परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर कई सम्माननीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
डॉ. अंजली यादव ने कहा कि माननीय भूपेन्द्र यादव जी का हमारे क्षेत्र में आना गौरव की बात है। उनका मार्गदर्शन हमें जनसेवा और पर्यावरण के क्षेत्र में नई दिशा देता है। संगठन की एकजुटता और जनसंपर्क पर रहा खास फोकस

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता साफ देखने को मिली। साथ ही जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने की दिशा में यह आयोजन प्रेरणादायी उदाहरण बना।

इस कार्यक्रम में उपस्थित अलवर जिला प्रमुख बालवीर छिल्लर, हरीश यादव, रमेश प्रधान फौलादपुर, नरेंद्र सिंह चौहान, कौशल सिंह चौहान, सोमदत्त रेवाड़िया,सुरेश चंद्र रेवाडिया, भाजपा कार्यकर्ता और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।





