MARUDHARHIND NEWS

कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक समरसता पर जोर, पलावा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना। मुंडावर उपखंड के समीपवर्ती गाँव पलावा में गुरुवार को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में माणका मण्डल का विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सकतपुरा, मिर्ज़ापुर, बीरोद, माणका और मिर्जापुर के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मिर्ज़ापुर से कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बीरोद, मिर्ज़ापुर और पलावा की 851 महिलाएँ राधा कृष्ण, शिव पार्वती और हनुमान जी की झांकी के साथ बाबा खेतानाथ खेल ग्राउंड पहुंचीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंदन दास आश्रम के महंत धाकड़ दास महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज को जाति के भाव से ऊपर उठकर एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने परिवार को टूटने से बचाने, पर्यावरण संरक्षण और मोबाइल के अति इस्तेमाल से बचने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अक्षय कुमार ने अपनी ऐतिहासिक विरासत को बचाने और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा करने की शपथ ली।

इस अवसर पर रणवीर यादव, ऋतुराज यादव, सोनू, जगदीश मास्टर, रतन मास्टर, मंगतूराम राम, निहाल थानेदार, नरेंद्र यादव, अभ्यवन, ओमवीर यादव, सुखविंद्र, महेंद्र, हिम्मत सिंह, जयवीर, पंकज यादव, नरेंद्र धनवाल और सतबीर सकतपुरा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कौशिक ने किया।