शाहजहांपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) नीमराना उपखंड के शाहजहांपुर – कस्बे के चौबारा रोड स्थित राव जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार, 24 जनवरी 2026 को खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ माय भारत द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 55 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

निबंध लेखन में प्रथम तीन विजेताओं को नोटबुक और पेन इनाम स्वरूप भेंट किए गए। प्रतियोगिता में हितांशी ने प्रथम, देविका ने द्वितीय, राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने नेताजी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताये राष्ट्र भक्ति मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कौशिक, निदेशक रणसिंह यादव, रेखा यादव, व्याख्याता संजय यादव, निखिल मुदगल, विपिन शर्मा चौबारा, सुरेंद्र चौधरी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके योगदान से प्रेरित करना था।