मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना में जयपुर हाईवे पर दूघेड़ा के पास एक होटल में शनिवार रात को भारत विकास परिषद शाखा नीमराना का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर नवगठित इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराकर दायित्व सौंपे गए।

मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव, उपखंड अधिकारी नीमराना। मुख्य वक्ता, पूज्य श्री गणेशानंद महाराज, ज्ञान ज्योति गुरुकुल रीवाला धाम। सतवीर यादव (जिला सह समन्वयक), सुभाष मीणा (प्रांतीय अंगदान देहदान प्रकल्प प्रमुख), देवेंद्र यादव (प्रांतीय गौशाला सहायता प्रमुख)।

संरक्षक: अमित यादव एडवोकेट। अध्यक्ष: अनिल कुमार जांगिड़। सचिव: शशांक भारद्वाज।कोषाध्यक्ष: सतवीर सिंह। उपाध्यक्ष: सुनील कुमार जुनेजा। अन्य पदाधिकारी: विक्रम सिंह (शाखा संगठन मंत्री), सुधीर कुमार यादव (शाखा संयोजक संपर्क), सत्य प्रकाश जांगिड़, राजेंद्र यादव (शाखा संयोजक संस्कार), सीमा देवी (शाखा महिला संयोजक), गुरिंदर नाथ भारद्वाज (शाखा संयोजक पर्यावरण)।अतिथियों ने कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई। सचिव शशांक भारद्वाज ने बताया कि यह नीमराना इकाई के संगठन को सशक्त बनाने का प्रथम प्रयास है, जिसका उद्देश्य सामाजिक और देशहित में कार्य करना है। उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा, “भारत विकास परिषद सामाजिक और देशहित में अच्छा कार्य कर रहा है। नीमराना में इकाई का गठन होने पर मैं शुभकामनाएं देता हूं। संगठन को इसी तरह आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए।”

मुख्य वक्ता , पूज्य श्री गणेशानंद जी महाराज ने कहा, “भारत देश विश्व में सबसे अच्छी संस्कृति वाला देश है। यहाँ संस्कार सबसे अधिक मायने रखता है। भारत विकास परिषद सामाजिक, देशहित, संस्कार, समर्पण और सहयोग के उद्देश्य से अच्छा कार्य कर रहा है। बच्चों को अच्छे संस्कार दें।”
कार्यक्रम की विशेषताएं
छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नव आदर्श स्कूल, आर्य स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल और रैफल्स यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें सतीश यादव, रविंद्र यादव, राजेंद्र कुमार, डॉ. संजीव कुमार, मनोज शर्मा, कमल शर्मा, सतनारायण अग्रवाल शामिल थे।

यह समारोह भारत विकास परिषद की नीमराना शाखा के सशक्तिकरण और समाजसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
 
								




