मरुधर हिंद न्यूज़ (रमेश चंद) शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के फौलादपुर गांव निवासी प्रियंका यादव का आईआईटी इंजीनियरिंग में चयन हुआ है। प्रियंका यादव मोनिका मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल के निदेशक रामधन यादव की पुत्री हैं और वर्तमान में राठ स्कूल दूघेड़ा में अध्ययनरत हैं।

प्रियंका यादव के आईआईटी इंजीनियरिंग में चयन होने पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया। ग्रामीणों ने प्रियंका को फूल माला पहनाकर और साफा बांधकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। प्रियंका यादव एनडीए की परीक्षा में भी सफल हो चुकी हैं और अब उन्हें इंटरव्यू का इंतों का इंतजार है। प्रियंका का मानना है कि कठिन परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है।

इस अवसर पर रामधन यादव, मोनिका मॉडर्न स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश यादव, करण सिंह व्यवस्थापक, योगेश यादव (सॉसेडी), सतवीर यादव, सुशीला यादव, कृष्णा यादव, गौरव यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रियंका यादव की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रियंका की इस सफलता ने उनके गांव के लिए एक नई उम्मीद जगाई है।
