LATEST NEWS

MARUDHARHIND NEWS

गौ-सेवार्थ सुंदरकाण्ड समिति का पंचम वार्षिकोत्सव, भव्य सुंदरकाण्ड पाठ का होगा आयोजन

कोटपूतली, 20 अगस्त।

गौ-सेवार्थ सुंदरकाण्ड समिति कोटपूतली की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में समिति के संयोजक जितेन्द्र जोशी एवं अध्यक्ष रजत जिंदल ने बताया कि समिति के पंचम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आगामी 2 सितंबर, मंगलवार को “एक शाम गौ माता के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत भव्य सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ के साथ प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

समिति पिछले पाँच वर्षों से भगवान श्रीराम को आदर्श मानकर निःशुल्क सुंदरकाण्ड पाठ एवं श्रीराम संकीर्तन के माध्यम से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही है। समिति का कहना है कि आयोजन से प्राप्त चढ़ावा राशि पूर्णतः गौ सेवा कार्यों में ही व्यय की जाती है।

बैठक में समिति संरक्षक सीताराम अग्रवाल, रमेश स्वाईका, अध्यक्ष रजत जिंदल, संयोजक जितेन्द्र जोशी, सहसंयोजक विनोद जोशी, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सोनी, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप जिंदल, दिनेश शर्मा, अभिषेक चतुर्वेदी, रजनीश गोयल, गिरीश गुप्ता, कमल शर्मा, नितिन जोशी, करण स्वाईका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म में गौ सेवा को सर्वोपरि बताया गया है। गाय माता एक चलता-फिरता मंदिर हैं। तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास गौ माता में माना गया है। गौ माता की सेवा-पूजा करने वाले व्यक्ति पर आने वाली विपत्तियों को गौ माता हर लेती हैं और मात्र उन्हें चारा खिलाने से तैंतीस कोटि देवताओं को भोग लग जाता है।

REPORT-SEETARAM GUPTA