ईश्वरसिंहपुरा में बाबा बर्फानी आश्रम का स्थापना दिवस, हवन यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया समारोह

मरुधर हिंदन्यूज (रमेशचंद) नीमराना। फौलादपुर ग्राम पंचायत के ईश्वरसिंहपुरा स्थित बाबा बर्फानी आश्रम और नंदीशला शाला का स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम के महंत फुलनाथ महाराज की अगुवाई में कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई।


इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित साधु-संतों ने शिरकत की। छापर आश्रम के महंत शुभनाथ महाराज, खेतानाथ आश्रम के महंत शंकरनाथ महाराज और कालेश्वर के महंत शीतलनाथ महाराज प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी संतों का विधिवत सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में संजय पटेल और कंचन यादव की टीम ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मंच संचालन अभिषेक कौशिक ने किया।


समारोह में जालावास के सरपंच अजीत यादव, रामकुमार यादव, दौलतसिंहपुरा श्रीश्याम मंदिर के समाजसेवी रविंद्र यादव, कमल यादव, धर्मपाल फौजी, धर्मेंद्र शर्मा, मोनू यादव फौलादपुरिया और वीरेंद्र यादव , सोमदत्त यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।