राव सोहनलाल महाविद्यालय में उन्नत भारत अभियान का फाउंडेशन डे

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना राव सोहनलाल महाविद्यालय में उन्नत भारत अभियान (UBA) का फाउंडेशन डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूजा वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यू.बी.ए. शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण समुदायों के बीच सेतु का कार्य करता है, जिससे आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलता है।

ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

महाविद्यालय निदेशक नीरज सिंह यादव ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 11 नवंबर 2014 को शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि यू.बी.ए. ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने, टिकाऊ कृषि, स्वास्थ्य सेवा और नवाचार के माध्यम से व्यापक विकास को प्रोत्साहित करता है।