मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद) मुण्डावर उपखंड क्षेत्र के गांव गादूवास में आज श्री श्याम गौशाला का उद्घाटन बड़े धूमधाम से किया गया। इस समारोह में गौमाताओं के संरक्षण और सेवा के उद्देश्य से निर्मित गौशाला का उद्घाटन किया गया, जो क्षेत्र में धार्मिक आस्था और मान्यताओं के अनुसार गौ-सेवा की दुर्गति को रोकने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

समारोह में महन्त कृष्णा गिरी महाराज जी ने पावन सानिध्य दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मा. वलबीर छिल्लर (जिला प्रमुख, अलवर), मा. ललित यादव (विधायक मुण्डावर), मा. मंजीत धर्मपाल चौधरी (पूर्व विधायक), डॉ. अंजली यादव, इन्द्र यादव (युवा नेता), और संदीप यादव (पूर्व विधायक) सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित थे। गौरक्षक टीम में मोनू मानेसर, वीरेंद्र सरपंच और विक्रम पहलवान शामिल थे।

कार्यक्रम में गौशाला निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया गया कि गौ-तस्करी और गौकशी की रोकथाम के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से गौशाला में बढ़ी हुई गौमाताओं की सेवा में सहयोग की अपील की और अधिक से अधिक दान देकर धर्म कमाने का आह्वान किया। समारोह में कलाकार नरदेव बेनिवाल एण्ड पार्टी ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर गौभक्तों और दानी सज्जनों ने गौशाला के विकास के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया और भविष्य में भी गौ-संरक्षण के प्रयासों को जारी रखने का संकल्प लिया।





