शाहजहांपुर में 43वीं बाबा भगत जी स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

नीमराना (रमेशचंद्र)

मरुधर हिंद न्यूज (रमेशचंद्र) नीमराना उपखंड के शाहजहांपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को 43वीं बाबा भगत जी स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीमराना पूर्व प्रधान एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि बलवान सिंह यादव (नीमराना पूर्व प्रधान एवं भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष),  विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश खबरी (जिला पार्षद), सुंदर पाल यादव (फौलादपुर पूर्व सरपंच), अध्यक्षता रुपेश यादव (शाहजहांपुर सरपंच प्रतिनिधि), मंच संचालन धर्मपाल मीणा (उपजिला खेल अधिकारी)। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, उड़ीसा, यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित रेलवे पुलिस एवं सेना की कुल 36 टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन मैच करनाल बनाम अचीना के बीच खेला गया, जिसमें करनाल ने 2-0 से जीत हासिल की। क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर मीणा और सचिन हरपाल मीणा ने अतिथियों का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत किया। श्याम सुंदर मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर की प्रमुख टीमें शामिल हो रही हैं।


कार्यक्रम में राजेंद्र मीणा, रतन लाल यादव, रामानंद मीणा, बसंत लाल महला, शादी लाल मीणा, अनिल यदुवंशी, पवन सिंह कांवट, भूपेंद्र जाट, प्रधानाचार्य मुकेश यादव, पूर्ण मीणा, मोहन मीणा, सत्यदेव मीणा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। यह भव्य हॉकी प्रतियोगिता शाहजहांपुर में खेल भावना और प्रतिभाओं के प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच है।